My NFT's

20 February, 2010

A Honey 'Moon' Song

शिमला नहीं मैडम न अलमोड़ा जाएगा,
चाँद पे हमारा ये जोड़ा जाएगा
अरे शिमला नहीं …

ना ही मँसूरी,ना ही देहरादून,
चाँद पे मनाएँगे हम अपना हनीमून
कोई ना वहाँ पर हमको रोकन आएगा
चाँद पे हमारा ये जोड़ा जाएगा
अरे शिमला नहीं …

ना होगी पुलिस ना होगा थाना,
भर-भर के पिएंगे दारु का पैमाना
कोई ना वहाँ पर हमको टोकन आएगा
चाँद पे हमारा ये जोड़ा जाएगा,
अरे शिमला नहीं …

दस-दस होंगे बच्चे ना रोकेगा कोई,
बढ़ेगी आबादी ना टोकेगा कोई
कोई ना वहाँ पर हमको देखन आएगा
चाँद पे हमारा ये जोड़ा जाएगा
अरे शिमला नहीं मैडम …